होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

School holiday:भारी बारिश के अलर्ट के बीच 26 सितंबर को सोनभद्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद

सोनभद्र। मौसम विभाग द्वारा 26 सितंबर 2026 को प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी स्कूल एवं कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं

9:10 PM, Sep 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

School holiday:भारी बारिश के अलर्ट के बीच 26 सितंबर को सोनभद्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र में 26 सितंबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जारी किए आदेश, शिक्षण संस्थानों को कड़ाई से पालन के निर्देश

सोनभद्र। मौसम विभाग द्वारा 26 सितंबर 2026 को प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी स्कूल एवं कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सोनभद्र के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जिले के सभी स्कूल एवं कॉलेजों को 26 सितंबर को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश के तहत 26 सितंबर को सोनभद्र जनपद के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय बंद रहेंगे।प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए शिक्षण संस्थानों से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा है।


सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions