School holiday:भारी बारिश और जलभराव के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 2 सितंबर को बंद
सोनभद्र। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और कई क्षेत्रों में जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार 2 सितंबर 2026 को सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक का शिक्षण कार्य बंद रहेगा
4:50 PM, Sep 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और कई क्षेत्रों में जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार 2 सितंबर 2026 को सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक का शिक्षण कार्य बंद रहेगा।आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में यह निर्णय लिया गया है, ताकि बारिश और जलभराव की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आदेश हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के सभी संबंधित विद्यालयों पर लागू होगा।हालांकि, शिक्षकों को विद्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी और वे घर से विभागीय कार्य संपादित करेंगे। शिक्षक प्रशिक्षण संबंधी कार्य यथावत ऑनलाइन संचालित किए जा सकेंगे।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें






