घोरावल में सड़क किनारे गूंजी किलकारी, युवकों ने मानवता की मिसाल,जच्चा-बच्चा की मदद की
घोरावल नगर के मुख्य तिराहा के पास शिवद्वार मार्ग पर रविवार की देर शाम उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब सड़क किनारे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही एक महिला ने नवजात को जन्म दे दिया। प्रसव के दौरान बच्चा सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में मामूली चोट आई
8:10 PM, Sep 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra: घोरावल नगर के मुख्य तिराहा के पास शिवद्वार मार्ग पर रविवार की देर शाम उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब सड़क किनारे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही एक महिला ने नवजात को जन्म दे दिया। प्रसव के दौरान बच्चा सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में मामूली चोट आई।बताया गया कि महिला अकेले सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उसने सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म दे दिया। मौके पर पहुंचे नगर निवासी अंकित अग्रहरि ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी।
एंबुलेंस की मदद से महिला और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया गया। इसके बाद अंकित अग्रहरि और ईशांत अग्रहरि ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए जच्चा-बच्चा के लिए कपड़े, दूध, फल और भोजन की व्यवस्था की। उनके इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।स्थानीय लोगों के अनुसार महिला से नगर और आसपास के क्षेत्रों में घूमती हुई देखी जा रही है। वह कुछ गांवों के नाम बता रही थी, लेकिन अपना स्पष्ट पता और पहचान बताने में असमर्थ है।
यह भी पढ़ें
सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र सरोज ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों की हालत फिलहाल ठीक है। उन्हें आवश्यक उपचार और देखभाल दी जा रही है। मामले की सूचना चाइल्ड केयर संस्था और संबंधित विभाग को दे दी गई है।






