होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

एसडीएम ने नगर पंचायत दुद्धी के नामित सभासदों पूजा देवी चन्द्रवंशी, सुमित सोनी व धनंजय रावत का कराया शपथ ग्रहण

एसडीएम ने नगर पंचायत दुद्धी के नामित सभासदों पूजा देवी चन्द्रवंशी, सुमित सोनी व धनंजय रावत का कराया शपथ ग्रहण

4:14 PM, May 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

एसडीएम ने नगर पंचायत दुद्धी के नामित सभासदों पूजा देवी चन्द्रवंशी, सुमित सोनी व धनंजय रावत का कराया शपथ ग्रहण
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी: सोनभद्र नगर पंचायत सभागार में सोमवार को मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल कुमार यादव व नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन की अध्यक्षता में उल्लास पूर्ण माहौल में सरकार द्वारा नामित व महामहिम राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासदों पूजा देवी चन्द्रवंशी , सुमित कुमार सोनी व धनंजय कुमार रावत का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी दुद्धी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ ईश्वर व संविधान को साक्षी मानकर सभासदों को दिलाया गया । पूजा देवी चन्द्रवंशी को जहाँ ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने माल्यार्पण व अंगवस्त्रम कर सम्मानित किया। जबकि सुमित कुमार सोनी व धनंजय रावत को नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम कर सम्मानित किया । उपजिलाधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष ने नव मनोनीत सभासदों को नवीन दायित्व प्रदान किए जानें की मंगलमय शुभकामनाएं दिया। आगंतुक अतिथियों अधिशासी अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार, ब्लॉक प्रमुख रंजन चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, भाजपा जिला मंत्री मनोज सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सुरेंद्र कुमार अग्रहरी, दिलीप कुमार पांडे,पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी आदि का माल्यार्पण अंगवस्त्रम कर स्वागत किया गया। संचालन प्रेम नारायण सिंह द्वारा किया गया। मौके पर स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, मीरा सिंह गौड़, अंशुमान राय,मनीष कुमार जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खान,सभासदगण निरंजन गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि आनंद कुमार, राकेश कुमार आजाद,सोनू खा, अन्नू शाह, धीरज जायसवाल आमेश अग्रहरि, शाहिद अहमद भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं नगर पंचायत कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions