एसडीएम व बीईओ ने बच्चों संग किया मध्याह्न भोजन, विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दुद्धी (सोनभद्र)। मंगलवार को एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता एवं खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने स्थानीय कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
6:56 AM, Sep 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। मंगलवार को एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता एवं खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने स्थानीय कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर पठन-पाठन की गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति एवं सिलेबस के अनुपालन की जानकारी ली। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और बच्चों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण का भी निरीक्षण किया।मध्याह्न भोजन की व्यवस्था देखने के दौरान रसोईघर और खाद्यान्न भंडारण स्थल की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी और सामने आने वाली कमियों को समय रहते दूर कराया जाएगा।खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने शिक्षकों एवं संबंधित कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने में सहयोग करें।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विभागीय सहयोग से विद्यालय में पठन-पाठन एवं मध्याह्न भोजन की व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






