होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नालियों पर अवैध निर्माण को लेकर एसडीएम सदर सख्त, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत वार्ड 1 व 8 अन्तर्गत आईसीसी सड़क एवं नाली का निर्माण के दौरान नवनियुक्त प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दुद्धी / सदर एस डी एम आकांक्षा रौशन ने अचानक निर्माणाधीन नाली का औचक निरीक्षण किया।

6:56 PM, Sep 9, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

नालियों पर अवैध निर्माण को लेकर एसडीएम सदर सख्त, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

।      

दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत वार्ड 1 व 8 अन्तर्गत आईसीसी सड़क एवं नाली का निर्माण के दौरान नवनियुक्त प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दुद्धी / सदर एस डी एम आकांक्षा रौशन ने अचानक निर्माणाधीन नाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नालियों पर निर्मित मकान को लेकर भवन स्वामी संतोष कुमार जायसवाल एडवोकेट, नागेश्वरी प्रसाद गुप्ता, जगत नारायण चौरसिया , संजय जायसवाल , विष्णु गोस्वामी आदि से नालियों पर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण को जल्द मुक्त करने का निर्देश दिया। ज्ञात करना है कि पुराने नक्शे के अनुरूप आए दिन नालियों पर चबूतरा एवं भवन का निर्माण कर सैकड़ो वर्षों की लंबी चौड़ी गलियों को सकरा किया जा रहा है । डीएफ से निर्माणाधीन नाली और सड़क अवैध निर्माण करने वाले अपनी आदत से बाज नहीं आ रहें। जिसको लेकर आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । वार्ड 3 ,8 , 9 व 11 स्थित वार्डो में राहगीरों का पैदल चलना दुश्वार हो गया है । स्वर्गीय डॉ दिलीप जायसवाल से लेकर स्वर्गीय रघुवीर शर्मा के घर तक , पुरानी कांदीहौद मार्ग, डॉक्टर संजय गुप्ता गली, डॉक्टर विनय गुप्ता गली, उमेश अग्रहरि एडवोकेट आदि नगर पंचायत की गलियां अतिक्रमण से सकरी हो चुकी हैं। बुधवार को नवागत ई ओ व स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी सभी सभासदगण निरंजन गुप्ता , प्रतिनिधि अंकाभारती, आनंद अग्रहरि , राकेश आजाद, सोनू खान , धीरज जायसवाल आदि निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions