संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में युवक का शव मिलने से सनसनी
सोनभद्र: कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव उसके किराए के मकान में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धीरज कुमार उर्फ बच्चा (27) के रूप में हुई है। वह करीब छह वर्षों से अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर किराए के मकान में रह रहा था।
6:11 PM, Sep 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव उसके किराए के मकान में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धीरज कुमार उर्फ बच्चा (27) के रूप में हुई है। वह करीब छह वर्षों से अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर किराए के मकान में रह रहा था।
बताया गया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे धीरज का एक चालक साथी गांव के रास्ते से गुजर रहा था। वह धीरज से मिलने उसके मकान के पास पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसने अंदर झांका तो धीरज अचेत अवस्था में मिला। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई और पुलिस को भी जानकारी दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम और गांव के कार्यवाहक प्रधान श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों की मदद से धीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. सुनील ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों के अनुसार धीरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और पेशे से चालक था। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह पिछले कुछ समय से किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले राखी से हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी और दोनों साथ रहते थे। राखी के त्योहार के दौरान उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह वापस लौट आई।घटना के बाद पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।






