म्योरपुर में सनसनीखेज वारदात : 12 वर्षीय बालिका की हत्या.
घर से लगभग 400 मीटर दूर खेत के मेढ़ झाड़ियों में बालिका का शव बरामद हुआ।
muirpur
4:21 PM, Apr 27, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Prashant Dubey

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार का वीडियो बाइट : Sonprabhat News
सोनभद्र जनपद के म्योरपुर थाना अंतर्गत एक गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 12 वर्षीय बालिका की हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालिका रविवार की देर शाम अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान पर सामान लेने गई थी। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात भर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

Sonprabhat News
सोमवार की सुबह घर से लगभग 400 मीटर दूर खेत के मेढ़ झाड़ियों में बालिका का शव बरामद हुआ। शव की स्थिति देखकर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेजा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। जल्द ही इस मामले का खुलासा की उम्मीद जताई जा रही है।






