जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संवेदनशील पहल, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संवेदनशील पहल, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल
1:14 PM, Aug 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: सम्पूर्ण समाधान दिवस, दुद्धी में प्रतिभाग करने हेतु जाते समय गुरमुरा के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को देखकर जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल अपना काफिला रुकवाया।दोनों अधिकारियों ने घायल व्यक्ति का हालचाल जाना तथा उसे तत्काल उपचार हेतु अपने स्कॉर्ट वाहन से निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को घायल व्यक्ति को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की त्वरित एवं संवेदनशील पहल से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका। मौके पर उपस्थित आमजन द्वारा दोनों अधिकारियों की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई।
यह भी पढ़ें






