होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की बैटरियों के साथ युवक को किया गिरफ्तार

शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की बैटरियों के साथ युवक को किया गिरफ्तार

8:27 PM, Jun 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की बैटरियों के साथ युवक को किया गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


एनसीएल खड़िया खदान में वाटर टैंकर से हुई थी चोरी, दो बैटरियां बरामद

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनसीएल खड़िया खदान की ओबी पार्किंग में खड़े वाटर टैंकर मशीन से चोरी हुई दो बैटरियों की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बैटरियां बरामद की हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार एनसीएल खड़िया खदान की ओबी पार्किंग में खड़े वाटर टैंकर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो बैटरियां चोरी कर ली गई थीं। इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर 18 मार्च 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण के लिए पुलिस लगातार जांच और सुरागरसी में जुटी हुई थी।22 जून 2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर माँ ज्वालामुखी रोड से हेलीपैड जाने वाले मार्ग पर कोटा बस्ती रोड के पास मोबाइल टावर के समीप झाड़ियों से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां बरामद हुईं।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार बियार (23 वर्ष) पुत्र राजबली बियार निवासी तारापुर, खड़िया, थाना शक्तिनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने एनसीएल खड़िया खदान की ओबी पार्किंग में खड़े वाटर टैंकर से बैटरियां चोरी की थीं और उन्हें बेचने की तैयारी में था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है।

विज्ञापन

पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में आबकारी अधिनियम तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती, कांस्टेबल अमृतलाल तथा कांस्टेबल उमेश कुमार गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions