सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित
दुद्धी, सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान पखवाड़े के तहत श्रम विभाग की पहल पर रविवार को श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत प्रसाद मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रसाद कुंवर हॉस्पिटल, दुद्धी में श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
7:41 PM, Sep 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी, सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान पखवाड़े के तहत श्रम विभाग की पहल पर रविवार को श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत प्रसाद मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रसाद कुंवर हॉस्पिटल, दुद्धी में श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।शिविर में चिकित्सक डॉ. लवकुश प्रजापति एवं डॉ. जयवर्धन कुमार ने श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर, रक्त संबंधी जांच सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जांच के बाद जरूरतमंद श्रमिकों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा एवं राजेश शर्मा, शिवम अग्रवाल सहित अस्पताल के कर्मचारी दुर्गा यादव, मानती गौड़, आरती सिंह, लैब टेक्नीशियन दीपक कुमार, विनय कुमार सिंह तथा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।शिविर के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया
यह भी पढ़ें






