खेत में रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय बालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
खेत में रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय बालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
6:38 AM, Aug 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र/घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के चोरट-पनौली गांव में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी हैमिली जानकारी के अनुसार, चोरट गांव निवासी संतोष का छह वर्षीय पुत्र सूर्यप्रकाश मंगलवार शाम अपनी मां के साथ खेत की ओर गया था। मां खेत में निराई-गुड़ाई कर रही थी, जबकि सूर्यप्रकाश पास के खेत में चल रहे ट्रैक्टर पर अन्य बच्चों के साथ बैठ गया। ट्रैक्टर से खेत की जुताई के दौरान अचानक बालक नीचे गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर गांव के ही मनोज मिश्रा पुत्र सचिता मिश्रा का बताया जा रहा है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक/मालिक के फरार होने की बात सामने आई है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






