होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सांप के डसने से छह वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोनभद्र।बभनी थाना क्षेत्र के बड़होर गांव में सांप के काटने से छह वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान सफीना पुत्री सलाहुद्दीन के रूप में हुई है। वह प्राथमिक विद्यालय बड़होर प्रथम में कक्षा एक की छात्रा थी।जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सफीना स्कूल से घर लौट रही थी।

12:27 PM, Oct 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Naresh gupta

सांप के डसने से छह वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र।बभनी थाना क्षेत्र के बड़होर गांव में सांप के काटने से छह वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान सफीना पुत्री सलाहुद्दीन के रूप में हुई है। वह प्राथमिक विद्यालय बड़होर प्रथम में कक्षा एक की छात्रा थी।जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सफीना स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में सड़क किनारे झाड़ी से फूल तोड़ते समय वह अचानक गिर गई।

इसी दौरान झाड़ी में छिपे सांप ने उसे काट लिया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद तबीयत में सुधार होने पर उसे घर ले आए।शुक्रवार शाम अचानक सफीना की तबीयत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे दोबारा अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

शनिवार सुबह मृतका के पिता सलाहुद्दीन ने बभनी थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर उप निरीक्षक शिव मूरत यादव मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions