15 जुलाई को होगी बीए, बीएससी एवं बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की कौशल विकास परीक्षा
15 जुलाई को होगी बीए, बीएससी एवं बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की कौशल विकास परीक्षा
8:12 PM, Jul 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। भाऊ राव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुद्धी में बीए, बीएससी एवं बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कौशल विकास विषय की परीक्षा 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक महाविद्यालय परिसर में संपन्न होगी।महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार भारती ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा संबंधी आवश्यक दस्तावेज, जैसे प्रवेश पत्र एवं महाविद्यालय पहचान पत्र, साथ लाने तथा परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।प्राचार्य ने कहा कि सभी परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान रखें ताकि परीक्षा सुचारु एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।
यह भी पढ़ें






