सोनभद्र:मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में मरीज समेत 7 लोग फंसे, घंटे भर बाद निकाले गए सुरक्षित
सोनभद्र:मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट में मरीज समेत 7 लोग फंसे, घंटेभर बाद निकाले गए सुरक्षित
8:45 PM, May 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जिले के स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लिफ्ट खराब होने से एक मरीज सहित सात लोग फंस गए, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।घटना लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक-2 की है, जहां मरीज को सीटी स्कैन के लिए नीचे ले जाया जा रहा था। इसी दौरान लिफ्ट अचानक बंद हो गई और उसमें सवार मरीज व तीमारदार अंदर ही फंस गए।करीब एक घंटे तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे। बंद जगह में घुटन और घबराहट के कारण एक मरीज की तबीयत बिगड़ गई। परिजन लगातार फोन कर मदद की गुहार लगाते रहे।घटना का वीडियो भी किसी तीमारदार द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्टाफ व तकनीकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।एल-2 प्रभारी अवनीश शाहा ने बताया कि बारिश के कारण बिजली ट्रिप हो जाने से लिफ्ट बंद हुई थी। बिजली आपूर्ति बहाल कर सिस्टम रीसेट करने के बाद सभी को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य है।घटना के बाद अस्पताल की तकनीकी व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मरीजों व परिजनों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बेहतर व्यवस्था की मांग की है।
यह भी पढ़ें






