सोनभद्र: संदिग्ध परिस्थितियों में 72 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र: संदिग्ध परिस्थितियों में 72 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
1:59 PM, Nov 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पत्नी के गुरुद्वारा जाने के दौरान हुई घटना, घर लौटने पर मिली मौत की जानकारी; मौत के कारणों का खुलासा नहीं
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर मोहल्ले में शनिवार सुबह एक 72 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह भंडारी (72) पुत्र स्वर्गीय हरीदेव सिंह, निवासी विकास नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे यह घटना हुई।
यह भी पढ़ें
उस समय उनकी पत्नी गुरुद्वारा गई हुई थीं। वापस घर लौटने पर उन्होंने पति को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।मृतक के एक बेटा और दो बेटियां हैं, जो बाहर रहते हैं। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।






