Sonbhadra कार हादसा: चालक की इलाज के दौरान मौत,मृतकों की संख्या पहुंची चार
सोनभद्र कार हादसा: चालक की इलाज के दौरान मौत,मृतकों की संख्या पहुंची चार, शादी समारोह से वापस जा रहे थे घर
12:49 PM, Apr 26, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: Son prabhat khabar

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज स्थित वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शनिवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे टाटा मोटर्स के पास हुई कार दुर्घटना में मृतकों की संख्या चार हो गई है। तीन युवकों की शनिवार को घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल जाइलो कार के चालक चोपन थाना क्षेत्र के कन्हौरा गांव निवासी 28 वर्षीय छोटेलाल साहनी ने देर रात करीब 11 बजे बीएचयू के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
इससे स्वजन में चींख पुकार मच गई। चालक के शव का पोस्टमार्टम रविवार को राजकीय मेडिकल कालेज लोढ़ी के पोस्टमार्टम हाउस में हुआ। कोन थाना क्षेत्र के ससनई गांव से शुक्रवार की शाम बारात रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव में गई थी। वहां से देर रात ही सात बाराती एक जाइलो कार से घर के लिए रवाना हो गए थे। कार राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में स्थित टाटा मोटर्स के पास पहुंची ही थी कि चालक छोटेलाल साहनी को नींद आ गई
बताया गया कि इससे कार पलट गई और तीन युवक ससनई गांव निवासी 22 वर्षीय दिलीप पासवान,27 वर्षीय नीतीश यादव और 18 वर्षीय जितेंद्र साहनी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं मुकेश साहनी, इंद्रेश, पंकज, सुग्रीव व चालक छोटेलाल साहनी समेत पांच लोग घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देख चालक को बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। शनिवार की देर रात करीब 11 बजे चालक ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह से मृतक की संख्या बढ़कर चार हो गई
यह भी पढ़ें






