होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra crime: फर्जी दस्तावेज से स्क्रैप लदा ट्रक हाइजैक कर काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एसओजी टीम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्क्रैप लदे ट्रक को कब्जे में लेकर मिर्जापुर ले जाने, स्क्रैप बेचने और ट्रक को कटवाने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹5 लाख नकद, करीब ₹15 लाख कीमत के ट्रक के कटे हुए कल-पुर्जे व अवशेष, चार मोबाइल फोन तथा बिना नंबर की TVS Sport मोटरसाइकिल बरामद की है।

3:02 PM, Sep 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

Sonbhadra crime: फर्जी दस्तावेज से स्क्रैप लदा ट्रक हाइजैक कर काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क





सोनभद्र पुलिस ने ₹20 लाख का माल बरामद किया, ट्रक के कटे पुर्जे व ₹5 लाख नकद मिले

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एसओजी टीम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्क्रैप लदे ट्रक को कब्जे में लेकर मिर्जापुर ले जाने, स्क्रैप बेचने और ट्रक को कटवाने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹5 लाख नकद, करीब ₹15 लाख कीमत के ट्रक के कटे हुए कल-पुर्जे व अवशेष, चार मोबाइल फोन तथा बिना नंबर की TVS Sport मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को बरगवां, सिंगरौली (मध्य प्रदेश) से 24 टन 900 किलोग्राम स्क्रैप आयरन ट्रक संख्या UP62 T9881 से महामाया स्पात कंपनी, चुनार, मिर्जापुर भेजा गया था। अगले दिन चालक से संपर्क करने पर उसने बताया कि लोहड़ी टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 5:10 बजे अज्ञात वाहन स्वामी द्वारा उसे ट्रक से उतारकर ₹500 देकर वाराणसी भेज दिया गया। इसके बाद स्क्रैप लदे ट्रक का कोई पता नहीं चला।इस मामले में रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। CDR/SDR, तकनीकी विश्लेषण, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मामले में नीरज यादव और उमाकान्त यादव की भूमिका सामने आई। पुलिस के मुताबिक दोनों ने योजना बनाकर स्क्रैप लदे ट्रक को मिर्जापुर ले जाकर स्क्रैप बेच दिया और बाद में ट्रक को कबाड़ गोदाम में कटवा दिया।मिर्जापुर में कबाड़ गोदाम पर दबिश19 सितंबर को रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने मिर्जापुर स्थित पीएसी 39वीं वाहिनी गेट नंबर-02 के सामने कबाड़/स्क्रैप गोदाम पर दबिश दी। यहां से पुलिस नेधीरज यादव (33 वर्ष), निवासी घमहापुर, थाना विन्ध्याचल, मिर्जापुर।भरत लाल उर्फ बल्ला साहू (50 वर्ष), निवासी सेमरा बैसुखिया, थाना कोतवाली देहात, मिर्जापुर।आकाश गुप्ता (24 वर्ष), निवासी रेवड़ा परसपुर, थाना कोतवाली भदोही, को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक भरत लाल के पास से ₹4 लाख, धीरज यादव से ₹50 हजार और आकाश गुप्ता से ₹50 हजार नकद बरामद हुए। मौके से ट्रक के कटे हुए हिस्से और चेसिस/पहचान चिह्न भी मिले, जिन्हें वाहन स्वामी ने पहचान लिया।पुलिस के अनुसार, भरत लाल उर्फ बल्ला साहू कबाड़ का कारोबार करता है और उसने पूछताछ में बताया कि 11 सितंबर को नीरज यादव और उमाकान्त यादव ट्रक लेकर उसके पास आए थे। उनके द्वारा स्क्रैप बेचने और ट्रक कटवाने की बात कही गई थी।धीरज यादव ने पुलिस को बताया कि नीरज यादव उसका छोटा भाई है, जबकि उमाकान्त यादव उसकी रिश्तेदारी का है। पुलिस के अनुसार तीनों ने मिलकर ट्रक हाइजैक करने की योजना बनाई थी।वहीं आकाश गुप्ता ने बताया कि वह स्क्रैप और लोहे के लेन-देन का काम करता है तथा 14 सितंबर को उक्त स्क्रैप खरीदा था, जिसे बाद में गलाने के लिए भेज दिया गया।पुलिस ने चार मोबाइल फोन को महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया है। नीरज यादव और उमाकान्त यादव समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच अभी जारी है। मामले में धारा 317(2), 317(5) एवं 61(2)(क) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी राम स्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, निरीक्षक अपराध बनारसी यादव, उ0नि0 उमाशंकर यादव, उ0नि0 अनिल कुमार विश्वकर्मा समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions