होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra crime: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था व्यक्ति, जंगल में मिला सड़ा-गला शव

मधुपुर। सुकृत गांव के चहलवा जंगल में सोमवार को एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में चरवाही करने गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सुकृत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

8:25 PM, Sep 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra crime: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था व्यक्ति, जंगल में मिला सड़ा-गला शव
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


मधुपुर। सुकृत गांव के चहलवा जंगल में सोमवार को एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में चरवाही करने गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सुकृत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान डब्लू (43), निवासी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, डब्लू करीब छह दिन पहले पत्नी से विवाद के बाद घर से निकल गया था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।पुलिस के अनुसार, आशंका है कि घर से निकलने के बाद डब्लू जंगल की ओर चला गया होगा। प्रथम दृष्टया किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।कई दिनों तक शव जंगल में पड़े रहने के कारण वह काफी सड़-गल गया था। शव मिलने की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions