Sonbhadra crime:प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
परिजनों ने जताई नाराजगी सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला चौराहा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
8:53 PM, Sep 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

निजी हॉस्पिटल में हुई घटना, कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने जताई नाराजगी
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला चौराहा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, रविता देवी पत्नी जय सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम खैराही, थाना करमा, सोनभद्र को 2 सितंबर की शाम प्रसव के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है कि 3 सितंबर को प्रसव के दौरान रविता देवी ने एक बच्चे को जन्म दिया।परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में दवा और उपचार के दौरान करीब शाम 7:30 बजे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
परिजनों ने चिकित्सक पर कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में नाराजगी जताई और डॉक्टर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर अस्पताल परिसर में परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच तनाव की स्थिति की भी सूचना है।हालांकि महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के संबंध में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।






