होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra crime:रक्षाबंधन पर मायके आई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के टोला परास पानी में रक्षाबंधन पर मायके आई एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे महिला का शव उसके मायके के घर से लगभग 150 मीटर दूर महुआ के पेड़ के पास मिला

5:32 PM, Sep 2, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

Sonbhadra crime:रक्षाबंधन पर मायके आई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के टोला परास पानी में रक्षाबंधन पर मायके आई एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे महिला का शव उसके मायके के घर से लगभग 150 मीटर दूर महुआ के पेड़ के पास मिला।मृतका की पहचान शिवकुमारी (लगभग 25 वर्ष), पत्नी रामचंद्र खरवार, निवासी टेढ़ीहवा टोला बेलहत्थी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मायके आई थी।घटना की जानकारी मिलते ही चोपन पुलिस और फॉरेंसिक फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।महिला की शादी को सात वर्ष से कम समय होने के कारण नियमानुसार शव का पंचनामा मजिस्ट्रेट एवं प्रशिक्षु नायब तहसीलदार अंकिता सिंह की मौजूदगी में कराया गया। इसके बाद चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions