होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Accident: तीन ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रेणुकूट। सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र में गाढ़ा बैरियर के पास रविवार रात तीन ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद दो अन्य ट्रकों के चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए

6:48 PM, Oct 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Accident: तीन ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


रेणुकूट। सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र में गाढ़ा बैरियर के पास रविवार रात तीन ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद दो अन्य ट्रकों के चालक अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र के बेला गांव निवासी मुकेश केवट (30) पुत्र विशेष केवट रविवार को वाराणसी से ट्रक लेकर रेणुसागर जा रहे थे। इसी दौरान पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के पास उनके ट्रक की सामने से आ रहे दो अन्य ट्रकों से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश ट्रक के केबिन में फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद दोनों अन्य ट्रकों के चालक

अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था सुचारु कराते हुए मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी।मृतक के भाई महेंद्र ने थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

परिवार में अकेले कमाने वाले थे मुकेश

मुकेश के भाई महेंद्र के मुताबिक, वह परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पांच साल की एक बेटी और दो बेटे हैं। इसके अलावा माता-पिता की जिम्मेदारी भी उन्हीं के कंधों पर थी। ट्रक चलाकर रोजी-रोटी कमाने वाले मुकेश की अचानक मौत से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार दोनों ट्रक चालकों के संबंध में आगे की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions