होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र: थाना ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार युवक को ₹20 हजार वापस

सोनभद्र: थाना ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार युवक को ₹20 हजार वापस

8:48 PM, Jul 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: थाना ओबरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार युवक को ₹20 हजार वापस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ओबरा पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक के ₹20,000 वापस कराकर उसके बैंक खाते में उपलब्ध करा दिए।पुलिस के अनुसार, सुमित गुप्ता पुत्र गौतम प्रसाद गुप्ता, निवासी सेक्टर-02, ओबरा ने अपनी पुस्तकों की बिक्री के लिए ओएलएक्स (OLX) पर विज्ञापन प्रकाशित किया था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने खरीदार बनकर उनसे संपर्क किया और विश्वास में लेकर क्यूआर (QR) कोड स्कैन करने पर दोगुना पैसा मिलने का झांसा दिया। जैसे ही सुमित ने क्यूआर कोड स्कैन किया, उनके बैंक खाते से ₹20,000 की धनराशि साइबर ठग ने निकाल ली।घटना की सूचना मिलते ही थाना ओबरा पुलिस की साइबर टीम ने तत्काल तकनीकी एवं विधिक प्रक्रिया अपनाई। त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी गई पूरी ₹20,000 की धनराशि वापस कराकर पीड़ित के बैंक खाते में जमा करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित और उनके परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर क्यूआर कोड स्कैन न करें और न ही किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी साझा करें। यदि साइबर ठगी का शिकार हों तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930, एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा निकटतम पुलिस थाना या साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें। समय पर शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions