होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सी0एम0 डैशबोर्ड के रैकिंग में विकास कार्यों में सोनभद्र को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान

सी0एम0 डैशबोर्ड के रैकिंग में विकास कार्यों में सोनभद्र को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान

5:22 PM, Jul 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सी0एम0 डैशबोर्ड के रैकिंग में विकास कार्यों में सोनभद्र को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

*
*जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन से हासिल हुई उपलब्धि*


प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की ओर से किए जा रहे प्रयासों का असर धरातल पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश स्तर पर जारी जून माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में विकास कार्यों के मामले में सोनभद्र को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के कुशल निर्देशन व प्रभावी नेतृत्व के चलते जनपद सोनभद्र ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने में सफलता पाई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जून माह के जारी आंकड़ों के मुताबिक सोनभद्र ने विकास कार्यों में जनपद में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों की गणना के लिए निर्धारित 63 सूचकांकों के सापेक्ष जनपद को 59 सूचकांकों में ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। सोनभद्र ने विकास कार्यों के मामले में 630 अंकों में 610 अंक प्राप्त कर उकृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि सभी विभागों के बेहतर समन्वय, नियमित अनुश्रवण एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्ध कार्यशैली का परिणाम है।उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास, टीम भावना तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप किए गए सतत कार्यों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के मानक के अनुरूप सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता व जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते रहें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप जनशिकायतों एवं विभिन्न विभागीय प्रकरणों का समयबद्ध, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों से जनपद भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में और बेहतर स्थान प्राप्त करेगा।.

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions