होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र: सड़क हादसे में घायल मासूम बेटी की इलाज के दौरान मौत, मां की हालत गंभीर; सोशल मीडिया पर लगाए आरोपों से मामला चर्चा में

सोनभद्र: सड़क हादसे में घायल मासूम बेटी की इलाज के दौरान मौत, मां की हालत गंभीर; सोशल मीडिया पर लगाए आरोपों से मामला चर्चा में

9:31 PM, Jun 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: सड़क हादसे में घायल मासूम बेटी की इलाज के दौरान मौत, मां की हालत गंभीर; सोशल मीडिया पर लगाए आरोपों से मामला चर्चा में
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पांच दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल मां-बेटी में से नौ वर्षीय बेटी की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसकी मां की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और घर में मातम का माहौल है।जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव निवासी वंदना त्रिपाठी (29) अपनी पुत्री समीक्षा त्रिपाठी (9) के साथ गत 8 जून को स्कूटी से कहीं जा रही थीं। इसी दौरान उरमौरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक मोड़ के पास एक ट्रक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मां-बेटी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक उपचार के दौरान शुक्रवार को मासूम समीक्षा ने दम तोड़ दिया, जबकि वंदना त्रिपाठी का इलाज अभी भी जारी है।इधर, दुर्घटना के बाद मामला उस समय और चर्चा में आ गया जब घायल वंदना त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट साझा कर अपने ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर घटना करवाने का आरोप लगाया। हालांकि इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।राबर्ट्सगंज कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के साथ-साथ सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी फिलहाल मासूम समीक्षा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन जहां बेटी के निधन से सदमे में हैं, वहीं घायल वंदना त्रिपाठी के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित हैं। पूरे मामले में पुलिस जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे हादसे और उससे जुड़े आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions