Sonbhadra news: पंचमुखी महादेव मंदिर में डीएम ने किया श्रमदान, एक टन प्लास्टिक एकत्र
राबर्ट्सगंज। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विकासखंड राबर्ट्सगंज स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। डीएम ने करीब 45 मिनट तक मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
7:55 PM, Sep 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

स्वच्छता अभियान में उमड़ी जनभागीदारी, प्लास्टिक बिक्री से मिले ₹2,500 मंदिर को किए समर्पितराबर्ट्सगंज। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विकासखंड राबर्ट्सगंज स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। डीएम ने करीब 45 मिनट तक मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान में हिस्सा लिया।अभियान में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी श्रमदान किया। इस दौरान लोगों ने उत्साह के साथ अभियान में सहभागिता करते हुए मंदिर परिसर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया।स्वच्छता अभियान के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र से करीब 1000 किलोग्राम प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया गया। एकत्रित प्लास्टिक को मौके पर ही कबाड़ी को बेच दिया गया, जिससे ₹2,500 की धनराशि प्राप्त हुई। जिलाधिकारी की पहल पर इस राशि को मंदिर के रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं के लिए मंदिर में ही समर्पित कर दिया गया।मंदिर परिसर में लगाए गए दो डस्टबिनस्वच्छता व्यवस्था को स्थायी रूप से बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में दो डस्टबिन भी स्थापित कराए। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और आमजन को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित करना तथा मंदिर परिसर में नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखना है।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा कूड़े का उचित निस्तारण करने की अपील की।उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना है। प्रशासन के साथ जब आमजन भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी स्वच्छ और सुंदर वातावरण का निर्माण संभव होगा।अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय कार्मिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह भी पढ़ें






