होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra News : घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न मुकदमों के 7 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार.

विशेष अभियान के तहत गैर-जमानती वारंटों का किया गया तामील, सभी आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश

sonbhadra

5:21 PM, Jul 23, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: News Desk

Sonbhadra News : घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न मुकदमों के 7 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार.

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना घोरावल पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मुकदमों से संबंधित सात वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में अभियान चलाया। इस दौरान सभी सात वारंटी अभियुक्तों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Image

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त

  • बल्लू उर्फ अजय पुत्र कैलाश (45 वर्ष), निवासी उरमौरा, हाल पता जुड़ी जमगाई, थाना घोरावल।
  • राजू पुत्र तनगू (36 वर्ष), निवासी पनौली, थाना घोरावल।
  • संजय पुत्र तनगू (32 वर्ष), निवासी पनौली, थाना घोरावल।
  • अंगनू उर्फ रविन्द्र कहार पुत्र हरि (30 वर्ष), निवासी पड़वनिया, थाना घोरावल।
  • छोटे लाल कोल उर्फ झमझम पुत्र चोटाठी (45 वर्ष), निवासी पड़वनिया, थाना घोरावल।
  • रामजी पुत्र बिहारी उर्फ चिरकुट (68 वर्ष), निवासी विसरेखी, थाना घोरावल।
  • अवधेश कुमार पुत्र भूंसी कहार (27 वर्ष), निवासी पनौली, थाना घोरावल।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

विज्ञापन

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, उपनिरीक्षक शेष नारायण पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार एवं मुख्य आरक्षी मु. इम्तियाज शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions