सोनभद्र: थाना प्रभारी रामस्वरूप वर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश, वेतन पर भी रोक
सोनभद्र: थाना प्रभारी रामस्वरूप वर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश, वेतन पर भी रोक
6:50 AM, Jul 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने शुक्रवार को सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। न्यायालय ने सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को निर्देश दिया है कि 23 जुलाई तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि एसपी सोनभद्र द्वारा पूर्व में कई बार पत्र भेजकर प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा का साक्ष्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से दर्ज कराने का अनुरोध किया गया था। इसके बावजूद अदालत द्वारा कई अवसर दिए जाने के बाद भी प्रभारी निरीक्षक न तो व्यक्तिगत रूप से और न ही वीसी के माध्यम से साक्ष्य के लिए उपस्थित हुए।अदालत ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रभारी निरीक्षक को अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया है। (सोन प्रभात) न्यायालय ने स्पष्ट किया कि यदि अगली तिथि तक संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया, तो उनके विरुद्ध दंडात्मक आदेश पारित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त न्यायालय ने प्रभारी निरीक्षक के वेतन आहरण पर जनवरी माह से रोक लगाने का भी आदेश दिया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी सोनभद्र को निर्देशित किया गया है कि वे रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि संबंधित अधिकारी को वेतन जारी किया गया है या नहीं। न्यायालय ने यह भी टिप्पणी की कि यदि प्रभारी निरीक्षक ने अपना वेतन आहरित नहीं किया है, तो वे किस प्रकार अपना जीविकोपार्जन कर रहे हैं, यह भी जांच का विषय है।
यह भी पढ़ें






