मोहर्रम पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस सतर्क, जिलेभर में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
मोहर्रम पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस सतर्क, जिलेभर में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
9:04 PM, Jun 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

अधिकारियों ने लोगों से किया संवाद, शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील
सोनभद्र। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सोनभद्र पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापक पैदल गश्त एवं जनसंवाद कार्यक्रम चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों,भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं धर्मगुरुओं से मुलाकात कर आगामी मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई तथा लोगों से सहयोग की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने से बचने का आग्रह किया। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए हैं।






