होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

एचपीवी टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सोनभद्र पुलिस सम्मानित

एचपीवी टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सोनभद्र पुलिस सम्मानित

8:54 PM, Jul 29, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

एचपीवी टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सोनभद्र पुलिस सम्मानित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जनपद सोनभद्र में किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट सहयोग एवं सराहनीय योगदान के लिए सोनभद्र पुलिस को महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तर पर संचालित इस अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कराया गया। अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने आपसी समन्वय, जनजागरूकता तथा प्रभावी कार्ययोजना के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इसी क्रम में जनपद सोनभद्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान के सफल संचालन हेतु सोनभद्र पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सक्रिय एवं सराहनीय योगदान दिया।पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस परिवार की पात्र बालिकाओं सहित अन्य बालिकाओं का टीकाकरण कराया गया। अभियान के सफल संचालन, जनजागरूकता प्रसार एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में सोनभद्र पुलिस ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए इस उत्कृष्ट कार्य एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा सोनभद्र पुलिस को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जनपद पुलिस की जनकल्याण, सामाजिक दायित्वों एवं स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions