होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए तेज की कार्रवाई,वांछित अभियुक्त पर 25 हजार का इनाम

सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है

8:45 PM, Sep 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए तेज की कार्रवाई,वांछित अभियुक्त पर 25 हजार का इनाम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


वांछित अभियुक्त पर 25 हजार का इनाम, सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए तेज की कार्रवाईसोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना चोपन में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त सोनू जायसवाल पुत्र रामचन्द्र जायसवाल, निवासी कोटा गुरमुरा जवारीडांड़, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है।पुलिस के मुताबिक, सोनू जायसवाल थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 360/2026, धारा 287, 303(2), 317(2)(4) बीएनएस में वांछित है। घटना के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और न ही उसने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोपन, हाथीनाला और ओबरा में कुल पांच अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर तलाश के साथ ही अभियुक्त के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।सूचना देने की अपीलसोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वांछित अभियुक्त सोनू जायसवाल के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।वांछित अभियुक्त: सोनू जायसवाल पुत्र रामचन्द्र जायसवालनिवासी: कोटा गुरमुरा जवारीडांड़, थाना चोपन, जनपद सोनभद्रमुकदमा: मु0अ0सं0 360/2026धाराएं: 287, 303(2), 317(2)(4) बीएनएसथाना: चोपन, जनपद सोनभद्रघोषित पुरस्कार: ₹25,000

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions