होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस का गैंगस्टर अपराधियों पर बड़ा एक्शन, अवैध खनन गिरोह के खिलाफ शिकंजा, 8 वांछित गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस का गैंगस्टर अपराधियों पर बड़ा एक्शन, अवैध खनन गिरोह के खिलाफ शिकंजा, 8 वांछित गिरफ्तार

5:22 PM, Jul 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र पुलिस का गैंगस्टर अपराधियों पर बड़ा एक्शन, अवैध खनन गिरोह के खिलाफ शिकंजा, 8 वांछित गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


राबर्ट्सगंज, हाथीनाला व करमा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध खनन में प्रयुक्त तीन चारपहिया वाहन भी सीज

सोनभद्र। जनपद में अपराध, संगठित अपराध और अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आठ वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। राबर्ट्सगंज, हाथीनाला और करमा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध खनन गिरोह के सक्रिय सदस्यों को दबोचा गया। वहीं, अवैध खनन में प्रयुक्त तीन चारपहिया वाहनों को भी सीज कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।राबर्ट्सगंज पुलिस ने अवैध खनन गिरोह के चार सदस्य दबोचेराबर्ट्सगंज थाना पुलिस एवं एसओजी टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा संख्या 551/2026 में वांछित चार अभियुक्तों अरमान खान, आरिफ खान, रंजीत कुमार उर्फ नेता यादव तथा दिनेश्वर केशरी उर्फ भोनू केशरी को चुर्क कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

पुलिस ने इनके कब्जे से प्रयुक्त तीन चारपहिया वाहनों के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्हें भी सीज कर दिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अवैध खनन और खनिज परिवहन से जुड़े संगठित गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।

इन पर पूर्व में भी खनन माफिया गतिविधियों, सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला, लोक संपत्ति क्षति तथा अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।खनिज विभाग की टीम पर ट्रक चढ़ाने का था आरोपपुलिस के मुताबिक 12 सितंबर 2025 को जिला खनिज विभाग एवं पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान आरोपियों ने ट्रक से बैरियर तोड़ते हुए पुलिस व खनिज विभाग की टीम पर वाहन चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया था। इस मामले में राबर्ट्सगंज थाने में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

हाथीनाला पुलिस ने दो गैंगस्टर अभियुक्त पकड़ेथाना हाथीनाला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा संख्या 33/2026 में वांछित आलम और वकील को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दोनों पर संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन

करमा पुलिस ने भी दो वांछित किए गिरफ्तारथाना करमा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा संख्या 126/2026 में वांछित सुरेश मौर्या और सनोज यादव को बहेरा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि जनपद में अवैध खनन, संगठित अपराध और माफिया गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions