वारंटी एवं वांछितों पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, 2 दिवसीय विशेष अभियान में 95 गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सोनभद्र पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। न्यायालय द्वारा जारी वारण्टों के शत-प्रतिशत अनुपालन और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने कुल 95 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें 90 वारण्टी और 05 वांछित अपराधी शामिल हैं
8:10 PM, Sep 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सोनभद्र पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। न्यायालय द्वारा जारी वारण्टों के शत-प्रतिशत अनुपालन और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने कुल 95 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें 90 वारण्टी और 05 वांछित अपराधी शामिल हैं।यह विशेष अभियान जिले भर में 6 और 7 सितंबर 2026 को चलाया गया था।
अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अलग-अलग मुकदमों में फरार चल रहे आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
थाना-वार की गई गिरफ्तारियों का विवरण:
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
रॉबर्ट्सगंज व चोपन क्षेत्र: रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने सबसे ज्यादा 16 और चोपन पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।प्रमुख थाने: करमा से 08, अनपरा से 08, पिपरी से 07, दुद्धी से 06, घोरावल, शाहगंज व कोन से 05-05 अभियुक्त पकड़े गए।अन्य थाना क्षेत्र: ओबरा, विण्ढमगंज व बीजपुर से 04-04, जुगैल, म्योरपुर व शक्तिनगर से 03-03, रायपुर से 02 तथा पन्नूगंज और महिला थाना रॉबर्ट्सगंज से 01-01 आरोपी की गिरफ्तारी हुई।
सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि न्यायालय के आदेशों का पालन कराने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी






