सीसीटीवी से लैस होंगे सोनभद्र के परिषदीय विद्यालय,पढ़ाई से लेकर शिक्षक उपस्थिति, मिड-डे-मील और बच्चों की सुरक्षा तक रहेगी नजर
सोनभद्र। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था शुरू की है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की पहल पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले के कम्पोजिट विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
5:09 PM, Sep 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था शुरू की है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की पहल पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले के कम्पोजिट विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। प्रथम चरण में कम्पोजिट विद्यालय कनच, पेढ़ और धुरकरी में कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।सीसीटीवी कैमरों के जरिए विद्यालयों में होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों के साथ शिक्षकों की उपस्थिति और समयबद्धता, बच्चों की नियमित उपस्थिति तथा विद्यालय में अनुशासन की स्थिति पर प्रभावी नजर रखी जा सकेगी। इससे विद्यालयों में पठन-पाठन का बेहतर माहौल बनाए रखने और व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी।मिड-डे-मील और स्वच्छता पर भी निगरानीविद्यालयों में संचालित मिड-डे-मील व्यवस्था को भी सीसीटीवी निगरानी से जोड़ा जा रहा है। भोजन तैयार करने और वितरण की प्रक्रिया, रसोईघर की स्वच्छता, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति पर नजर रखी जा सकेगी। इससे विद्यालयी व्यवस्थाओं में लापरवाही की गुंजाइश कम होगी और जिम्मेदारी तय करने में भी आसानी होगी।बच्चों की सुरक्षा होगी और मजबूतविद्यालय परिसर में बच्चों के प्रवेश से लेकर छुट्टी तक की गतिविधियों की निगरानी होने से उनकी सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। बाहरी व्यक्तियों के आवागमन पर भी नजर रखी जा सकेगी। वहीं, किसी आकस्मिक घटना या अप्रिय स्थिति में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर समय रहते कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। विद्यालय की परिसंपत्तियों की सुरक्षा भी इससे बेहतर हो सकेगी।निगरानी के साथ जवाबदेही पर जोरजिलाधिकारी चर्चित गौड़ की इस पहल का उद्देश्य सिर्फ विद्यालयों की निगरानी करना नहीं, बल्कि तकनीक के इस्तेमाल से शिक्षा की गुणवत्ता, सुरक्षा, स्वच्छता, अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना है। सीसीटीवी व्यवस्था के प्रभावी होने से विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखने के साथ बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।जिला प्रशासन की इस पहल को परिषदीय विद्यालयों में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने और शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें






