सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का EJN की आगरा कार्यशाला के लिए चयन
सोनभद्र। जनपद के युवा संपादक एवं पत्रकार आशीष कुमार गुप्ता का Earth Journalism Network (EJN) की ओर से आगरा में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा संबंधी कार्यशाला के लिए चयन हुआ है। यह कार्यशाला 24 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
4:04 PM, Sep 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। जनपद के युवा संपादक एवं पत्रकार आशीष कुमार गुप्ता का Earth Journalism Network (EJN) की ओर से आगरा में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा संबंधी कार्यशाला के लिए चयन हुआ है। यह कार्यशाला 24 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।आशीष कुमार गुप्ता वर्ष 2019 से ‘सोन प्रभात’ के संपादक के रूप में स्वतंत्र पत्रकारिता के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, सामाजिक सरोकार और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय रहते हुए स्थानीय मुद्दों को सामने लाने के उनके प्रयासों ने उन्हें इस कार्यशाला में भागीदारी का अवसर दिलाया है।कार्यशाला के दौरान आशीष गुप्ता सोनभद्र के ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े अपने अनुभव और दृष्टिकोण साझा करेंगे। जल संरक्षण, ग्रामीण आजीविका, सौर ऊर्जा, प्राकृतिक संसाधन और स्थानीय विकास जैसे विषयों पर कार्य करते हुए उन्होंने गांवों से जुड़ी कहानियों और समस्याओं को पत्रकारिता के माध्यम से सामने रखने का प्रयास किया है।आशीष गुप्ता ने कहा, “सोनभद्र को समझने के लिए यहां के गांवों, किसानों, युवाओं और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े लोगों की बात को समझना जरूरी है। इस मंच पर मेरा प्रयास रहेगा कि सोनभद्र के जमीनी अनुभवों और स्थानीय चुनौतियों को तथ्यपरक तरीके से सामने रखा जा सके।”उनका यह चयन केवल एक कार्यशाला में भागीदारी का अवसर नहीं, बल्कि सोनभद्र की स्थानीय पत्रकारिता और ग्रामीण क्षेत्रों के अनुभवों को व्यापक मंच पर रखने का महत्वपूर्ण अवसर भी माना जा रहा है।आशीष गुप्ता के चयन पर जनपद के स्थानीय पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़ें






