होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर-सुभाष तिराहे के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे एक वृद्ध व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने वृद्ध को मृत अवस्था में देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

11:12 AM, Sep 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


ओबरा सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर-सुभाष तिराहे के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे एक वृद्ध व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने वृद्ध को मृत अवस्था में देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।सूचना मिलते ही ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वृद्ध व्यक्ति क्षेत्र में अक्सर दिखाई देता था और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता था। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions