सोनभद्र: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा
सोनभद्र: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा
5:35 PM, Jul 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के समीप सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सुरेंद्र कुमार पाल (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मुन्ना (27) को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी माफी गुरुदेव नगर निवासी सुरेंद्र कुमार पाल (22) पुत्र सियाराम पाल तथा राजगढ़ थाना क्षेत्र के धुरकर गांव निवासी मुन्ना (27) पुत्र रामअवध के रूप में हुई है।बताया गया कि दोनों युवक सोमवार को किसी कार्य से चंदौली जिले के चकरघट्टा गए थे। देर रात बाइक से हिंदुआरी मार्ग होते हुए अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खैराही गांव के पास तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही करमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। मंगलवार दोपहर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें






