होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में 20 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य

सोनभद्र। जनपद को निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जी0बी0सी0) 5.0 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

7:57 PM, Sep 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में 20 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


14,612 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ा जनपद, 33 परियोजनाओं से लगभग 4,068 लोगों को रोजगारशेष 5,388 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए विभागवार लक्ष्य तय, पर्यटन से स्वास्थ्य एवं डेयरी तक खुलेंगे निवेश के नए द्वारनिवेश प्रस्तावों को तेजी से धरातल पर उतारें, उद्योगों के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर-जिलाधिकारीसोनभद्र। जनपद को निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जी0बी0सी0) 5.0 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निवेश प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा शेष लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभागवार जिम्मेदारी निर्धारित की गई।जिलाधिकारी ने बताया कि जी0बी0सी0 5.0 के लिए सोनभद्र को 20,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 33 परियोजनाओं के माध्यम से 14,612 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इन परियोजनाओं से लगभग 4,068 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। अब शेष 5,388 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा।शेष लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिलाधिकारी ने विभागवार लक्ष्य निर्धारित किए। इसके तहत पर्यटन विभाग को 1,040 करोड़ रुपये, प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित क्षेत्र को 1,000 करोड़ रुपये, राइस मिल के लिए 200 करोड़ रुपये, नई डेयरी इकाइयों की स्थापना के लिए 200 करोड़ रुपये, पेट्रोल पंप से संबंधित निवेश के लिए 500 करोड़ रुपये, नए नर्सिंग होम एवं स्वास्थ्य संबंधी संस्थानों के लिए 500 करोड़ रुपये तथा आबकारी विभाग को 200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया। अन्य संबंधित विभागों को भी उनकी संभावनाओं के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल एमओयू तक सीमित न रहकर निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने पर विशेष ध्यान दिया जाए। संभावित निवेशकों से निरंतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप एमओयू हस्ताक्षर कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। निवेशकों को आवश्यक विभागीय सहयोग उपलब्ध कराते हुए संबंधित प्रक्रियाओं को सुगम बनाया जाए।उन्होंने कहा कि सोनभद्र में 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य की प्राप्ति जनपद के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगी। नए उद्योग एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थापित होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिनके स्तर से निवेशकों को एन0ओ0सी0 जारी की जाती है अथवा विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है, ऐसे लाभार्थियों का निवेश सारथी पोर्टल पर पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।बैठक में उपायुक्त उद्योग श्री विनोद कुमार चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्री अजय कुमार मिश्रा, पर्यटन अधिकारी श्री राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, उद्यमी मित्र श्री नितिन प्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions