जनसुनवाई में एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
जनसुनवाई में एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
8:53 PM, Jun 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

भूमि विवाद से लेकर साइबर अपराध तक की शिकायतों पर की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनीसोनभद्र, 15 जून। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई एवं जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिनका उन्होंने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लिया।जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, साइबर अपराध, गुमशुदगी तथा राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले की जानकारी लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी शिकायतों की तथ्यपरक जांच करते हुए पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराते रहें।एसपी अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा शिकायतकर्ताओं के उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें प्राथमिकता के आधार पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र राहत मिल सके और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो।
यह भी पढ़ें






