गुजरात में नकली जज और कोर्ट के मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान।
Gujarat News
12:14 PM, Oct 23, 2024
Share:
Edited by: Ashish Gupta

Gujarat News
: गुजरात की राजधानी गांधीनगर में नकली जज और फर्जी कोर्ट बनाकर अरबों रुपए की सरकारी विवादित जमीन का अपने पक्ष में आदेश देकर हड़प लिया, इस मामले पर जब पुलिस की नजर पड़ी तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन इस मामले पर अखिलेश यादव ने सोशल हैंडल एक्स (x) पर कुछ ऐसा लिखा जिसे आपको पढ़ना चाहिए।
फर्जी कोर्ट , फर्जी जज और अरबों का मामला, क्या था ?
पुलिस ने इस मामले को गहराई से जांच किया तो पता चला कि यह फर्जी जज सन 2019 में विवादित जमीन का आदेश जारी किया था, यह घटना जब सामने आया तो देश में राजनीति गर्म हो गई। गांधीनगर में नकली जज और फर्जी कोर्ट बनाकर अरबों रुपए की सरकारी विवादित जमीन का अपने पक्ष में आदेश देकर हड़प लिया। जब पुलिस ने जांच की तो अब मामला प्रकाश में आया तो अखिलेश यादव चुटकियां लेने से कभी नहीं बचते, इस मामले पर भी उन्होंने भाजपा के कार्यकाल को लेकर अपनी मन की भड़ास निकाली। पढ़े..
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
यह भी पढ़ें
अपने सोशल हैंडल (X) पर लिखा
विकास के झूठे मॉडल ‘गुजरात की राजधानी’ में पिछले 5 सालों से नक़ली कोर्ट चल रहा था और भाजपा सरकार को इसकी ख़बर न हो तो वो सरकार बेकार है और अगर ख़बर थी तो समझो इस घोटालेबाज़ी में भाजपा सरकार का भी हाथ है। क्या गांधीनगर में चौकसी करने वाले ड्रोन उड़ाना मना है। भाजपा ज़मीनों को हड़पने के विकास का मॉडल है। हम फिर कहते हैं, ‘भारतीय ज़मीन पार्टी’ ही उसका सच्चा नाम है
विज्ञापन
- Akhilesh Yadav
https://x.com/yadavakhilesh/status/1848925321183002891/photo/1






