होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपाइयों ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को जीत के लिए जुटने का आह्वान

सोनभद्र । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया

10:31 AM, Sep 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपाइयों ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को जीत के लिए जुटने का आह्वान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

*

सोनभद्र । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।बैठक की शुरुआत समाजवादी पार्टी के पुरोधा स्वर्गीय राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।बैठक में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी मंडल प्रभारी तथा रॉबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल सिंह खरवार और दीपचंद राम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव तथा स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक-एक मतदाता से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करने को कहा।मंडल प्रभारी छोटेलाल सिंह खरवार एवं दीपचंद राम ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है और जनता से जुड़े मुद्दों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा घोषित एमएलसी प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर दोबारा विश्वास जताते हुए सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने शिक्षकों एवं सम्मानित मतदाताओं से अपील की कि जिस प्रकार पूर्व में उन्हें समर्थन देकर सदन पहुंचाया गया, उसी तरह इस बार भी समर्थन देकर सेवा का अवसर प्रदान करें।बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, मोहम्मद सईद कुरैशी, मुनीर अहमद चौधरी, यशवंत सिंह पटेल, अनिल प्रधान, गीता गौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, फुलवंती गौड़, विजय शंकर जायसवाल, नामवर कुशवाहा, बाबूलाल यादव, राम भरोसे सिंह पटेल, परमेश्वर यादव, अली मुख्तार, अजीत मौर्य, आशीष विश्वकर्मा, सुखपाल यादव, जयप्रकाश पटेल, रमेश सिंह यादव, वीरेंद्र हिदायत उल्ला खान, सरदार पार, ब्रह्म सिंह, त्रिपुरारी गौड़, पवन पटेल, राजेश विश्वकर्मा, गया सिंह यादव, अभय यादव, राजेश शुक्ला, कामरान खान, बचोले, अशोक पटेल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, जयप्रकाश पाण्डेय उर्फ चेखुर पाण्डेय, वासुदेव कॉल, प्रदीप कनौजिया, कृपा शंकर चौहान, बाबू हाशमी, जयप्रकाश सिंह, जगत पटेल, फारूक अली जिलानी, दीपक केसरी, दिनेश सरोज, सुनील पवार, चंद्रभूषण, प्रमोद रामेश्वर, भाई पटेल, उमेश चौबे, विवेक सिंह पटेल, राजकुमार, नंदलाल, कमलेश, लालू भारती, बृजेश, उमेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions