जनसुनवाई में एसपी सोनभद्र ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
सोनभद्र। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न पुलिस प्रकरणों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं।
7:35 PM, Sep 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 29 सितंबर। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न पुलिस प्रकरणों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं।पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को प्रकरणों की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से की जाए और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से समय पर अवगत कराया जाए।एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही, शिकायतकर्ता के उत्पीड़न या कार्यवाही में अनियमितता की बात सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।जिन मामलों में तत्काल पुलिस हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें बिना विलंब विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की नियमित निगरानी करते हुए निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और संतोषजनक समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें






