होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, संविदा लाइनमैन की दर्दनाक मौतससुराल जाते समय हुआ हादसा, बाइक सवार दूसरा युवक रहस्यमय ढंग से लापता

तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, संविदा लाइनमैन की दर्दनाक मौतससुराल जाते समय हुआ हादसा, बाइक सवार दूसरा युवक रहस्यमय ढंग से लापता

8:29 PM, Jun 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, संविदा लाइनमैन की दर्दनाक मौतससुराल जाते समय हुआ हादसा, बाइक सवार दूसरा युवक रहस्यमय ढंग से लापता
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


ससुराल जाते समय हुआ हादसा, बाइक सवार दूसरा युवक रहस्यमय ढंग से लापता

डाला/सोनभद्र। हाथीनाला एवं चोपन थाना क्षेत्र की सीमा से सटे रानीताली तिराहे के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बिजली विभाग के एक संविदा कर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय कुमार उर्फ "बाबा" (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय लुकमन खरवार, निवासी ग्राम साऊडीह हथवानी, थाना हाथीनाला, बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे वह बाइक से एक अन्य युवक के साथ गुरमुरा से भवानी कटरिया की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान रानीताली तिराहे से डाला-पीपर मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय रानीताली बैरियर के समीप उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे बिजली के खंभे से जा टकराई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग उछलकर सड़क किनारे खेत में जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की गति काफी तेज थी, जिसके कारण विजय कुमार बाइक के नीचे दब गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि हादसे के समय बाइक पर एक और युवक सवार था। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी और न ही उसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी मिल सकी थी।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के समय बाइक पर दो लोग सवार थे।मृतक विजय कुमार की शादी भवानी कटरिया (बौरिहवा) निवासी पतिराज खरवार की पुत्री कलावती से हुई थी। वह अपनी ससुराल जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। परिजनों ने बताया कि विजय कुमार की कोई संतान नहीं थी। उन्होंने एक बच्ची को गोद लेकर उसका पालन-पोषण कर रहे थे। हादसे के बाद उस बच्ची के सिर से भी पिता का साया उठ गया।

घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस एवं हाथीनाला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। चूंकि दुर्घटना स्थल चोपन थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions