तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल
तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल
6:36 AM, Jul 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। कस्बे के वार्ड नंबर-6 स्थित धीरज किराना दुकान के समीप शुक्रवार शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही टेंपो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर सामने से आ रहे एक वाहन के कारण टेंपो चालक को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही बाइक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे टेंपो के पिछले हिस्से से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना में पिपराही गांव निवासी 18 वर्षीय राम कुमार, पुत्र गोविंद, के सिर में गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए निजी वाहन से उसे सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और आवश्यक उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। घटना के संबंध में पुलिस को भी जानकारी दी गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त मार्ग पर तेज रफ्तार और अचानक वाहनों के रुकने से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोगों में चिंता बनी हुई है।






