होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, किशोर गंभीर घायल

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, किशोर गंभीर घायल

6:37 AM, May 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, किशोर गंभीर घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार मल्देवा निवासी शिवम कुमार (17) अपने दोस्तों के साथ दो बाइकों पर चार लोग सवार होकर लीलासी गांव गया था। लौटते समय महुअरिया गांव स्थित बीएसएनएल टॉवर के पास मोड़ पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।बताया गया कि बाइक के पीछे बैठा साथी हादसे से पहले कूद गया, जिससे उसे मामूली चोटें आईं, जबकि शिवम सीधे बाइक सहित पेड़ से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ईएमटी पंकज और चालक सचिन ने घायल शिवम को तत्काल सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. मनोहर ने शिवम के दाहिने पैर में फ्रैक्चर की आशंका तथा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें पाए जाने पर बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर 

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions