होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तेज रफ्तार पंच कार ने वरिष्ठ अधिवक्ता की बाइक में मारी टक्कर, घायल

सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल जौहरी मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में घायल हो गए। वह कोर्ट से बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दुद्धी-म्योरपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार पंच कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी

7:37 PM, Aug 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

तेज रफ्तार पंच कार ने वरिष्ठ अधिवक्ता की बाइक में मारी टक्कर, घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामपाल जौहरी मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में घायल हो गए। वह कोर्ट से बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दुद्धी-म्योरपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार पंच कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के तत्काल बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल अधिवक्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया। वहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. वरुणानिधि ने उनका उपचार किया।

दुर्घटना में उनके सिर और आंख की पुतली के पास चोट लगी थी, जिस पर चिकित्सक द्वारा टांके लगाए गए।चिकित्सक ने अधिवक्ता की हालत खतरे से बाहर बताई। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद दुर्घटना में शामिल पंच कार को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कार झारखंड की है और उसे विंढमगंज थाने की पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions