होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

झाड़-फूंक में बीता समय, सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर

सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र के गिद्धिया गांव में शुक्रवार सुबह बकरियों को बांधने गई 50 वर्षीय महिला को अज्ञात जहरीले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन महिला को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय घंटों झाड़-फूंक कराते रहे।

8:50 PM, Aug 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

झाड़-फूंक में बीता समय, सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र)। कोन थाना क्षेत्र के गिद्धिया गांव में शुक्रवार सुबह बकरियों को बांधने गई 50 वर्षीय महिला को अज्ञात जहरीले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन महिला को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय घंटों झाड़-फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर शाम को उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।गिद्धिया गांव निवासी रीहाना (50) पत्नी सरलत शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर बकरियों को बांधने गई थीं। इसी दौरान उनके दाहिने पैर में अज्ञात सांप ने डस लिया। सर्पदंश की जानकारी होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में ही झाड़-फूंक कराने लगे।कई घंटे बीतने के बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। इसके बाद परिजन निजी साधन से शाम करीब साढ़े चार बजे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर बताई और उपचार शुरू किया।फिलहाल महिला का सीएचसी दुद्धी में चिकित्सकीय निगरानी में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और उपचार के बाद ही स्वास्थ्य में सुधार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय रहते आवश्यक उपचार मिल सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions