होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आंधी-पानी का कहर,पेड़ की चपेट में आने से युवक की मौत

आंधी-बारिश में नीम का पेड़ काटना पड़ा भारी, पेड़ की चपेट में आने से युवक की मौत

8:17 PM, Jul 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

आंधी-पानी का कहर,पेड़ की चपेट में आने से युवक की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव में रविवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान नीम का पेड़ काट रहे एक युवक की पेड़ के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार करगरा निवासी 35 वर्षीय रिंकू पुत्र स्वर्गीय रामअधार रविवार शाम करीब 4:30 बजे गांव में नीम का पेड़ काट रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के कारण पेड़ का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे रिंकू के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मृतक के भाई चिंटू ने चोपन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया।
चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions