होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में आंधी का कहर: पेड़ गिरने और टहनी टूटने से तीन की मौत

आंधी का कहर: पेड़ गिरने और टहनी टूटने से तीन की मौत

8:33 PM, May 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में आंधी का कहर: पेड़ गिरने और टहनी टूटने से तीन की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र में बुधवार शाम आई तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पेड़ गिरने और टहनी टूटने की घटनाओं में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल युवक ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटनाओं के बाद प्रभावित गांवों में शोक का माहौल है।

पहली घटना रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डोमरिया गांव की है। यहां 51 वर्षीय रामविलास पुत्र रामजनम बुधवार शाम अपने घर के पीछे सफाई कर रहे थे और कूड़ा-करकट इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी शुरू हो गई और पास में खड़ा एक बड़ा पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी घटना कोन थाना क्षेत्र के हर्रा गांव स्थित बिलरुआ टोला में हुई। यहां 35 वर्षीय कमलावती पत्नी रामनरेश पड़ोसी के घर से वापस लौट रही थीं। तभी तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया और एक पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा। पेड़ की शाखाओं के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

तीसरी घटना रायपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव की है। यहां 30 वर्षीय जितेंद्र पुत्र कैलाश बुधवार शाम घर के पास खड़ा था। इसी दौरान तेज आंधी में पेड़ की एक मोटी टहनी टूटकर उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे वैनी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गुरुवार दोपहर उसकी हालत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions