नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, धंधरौल बांध में हुआ प्रतिमा विसर्जन
चुर्क (सोनभद्र)। क्षेत्र के चुर्क बाजार एवं उसके आसपास सहित विभिन्न ग्रामीण अंचलों में शारदीय नवरात्र के दौरान स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद विसर्जन के लिए प्रस्थान किया गया। इस दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की
10:04 AM, Oct 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क (सोनभद्र)। क्षेत्र के चुर्क बाजार एवं उसके आसपास सहित विभिन्न ग्रामीण अंचलों में शारदीय नवरात्र के दौरान स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद विसर्जन के लिए प्रस्थान किया गया। इस दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धंधरौल बांध में विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन के समय कई श्रद्धालु भावुक हो उठे और उनकी आंखें नम हो गईं।
विसर्जन से पूर्व पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने मां दुर्गा से पूजा के दौरान हुई किसी भी भूल-चूक के लिए क्षमा प्रार्थना की। साथ ही अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना करते हुए मां से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
मां दुर्गा की विदाई के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। नौ दिनों तक पूजा-पंडालों में गूंजने वाले भक्ति गीतों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने मां को भावभीनी विदाई दी। विसर्जन के साथ ही क्षेत्र में दुर्गा पूजा उत्सव का समापन हो गया। इस बार मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन बहुत ही सक्रिय रहा हालांकि देर रात तक मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम होता रहा इसको देखते हुए प्रशासन धंधरौल बांध पर और उसके आसपास के क्षेत्र में लाइट की व्यवस्था की गई थी तथा पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर सक्रिय रहा
यह भी पढ़ें






